भीलवाड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा माणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय, भीलवाड़ा में विश्वविद्यालय की कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान परिषद कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य के नाम ज्ञापन सौंपकर विद्यार्थियों के हित में कार्रवाई की मांग की।
ABVP की प्रांत कार्य समिति सदस्य दीपा जाट ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा जारी एकेडमिक कैलेंडर में प्रवेश परीक्षा व परिणाम को लेकर लगातार अनियमितताएं सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले एक वर्ष से विद्यार्थियों को एक ही विषय में लगातार 00 अंक दिए जा रहे हैं, जबकि वही विद्यार्थी अन्य विषयों में अच्छे अंक प्राप्त कर रहे हैं। इससे विद्यार्थियों में मानसिक तनाव बढ़ रहा है और उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है।
दीपा जाट ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन कथित रूप से फीस के माध्यम से शिक्षा का व्यापारीकरण कर रहा है। उन्होंने मांग की कि यदि किसी विद्यार्थी को उसके औसत अंक से कम अंक मिलते हैं तो उसे री-वैल्यूएशन का अधिकार दिया जाए। वहीं ₹1300 बैक परीक्षा फॉर्म शुल्क के नियम को समाप्त किया जाए, क्योंकि अधिक फीस के कारण कई विद्यार्थियों की पढ़ाई छूटने की स्थिति बन रही है।
ABVP ने कॉपियों की जांच व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कॉपियों का मूल्यांकन प्रोफेसरों द्वारा नहीं कराया जा रहा, जिस पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
प्रदर्शन के दौरान चंद्रवीर सिंह, लविश जीनगर, पुष्पेंद्र आचार्य, विट्ठल, तनुश्री, कृष्ण आचार्य, तनीषा सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।
