श्रम विभाग की वी सी के माध्यम से बैठक आयोजित , लेबर सेस कटौती और जमा पर हुई विस्तृत चर्चा
भीलवाड़ा | द्य श्रमविभाग के शासन सचिव की अध्यक्षता में स्वायत्त शासन विभाग और श्रम विभाग के बीच आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में निर्माण कार्यों पर लगने वाले लेबर सेस की नियमित कटौती, समय पर जमा और पारदर्शी रिपोर्टिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।
उपश्रम आयुक्त शिवदयन सोलंकी ने बताया कि श्रम विभाग ने नगर निकायों को निर्देश दिए हैं कि वे नियम अनुसार कटौती करें और समय पर जमा करें। साथ ही, श्रम विभाग को नियमित रिपोर्ट भी देनी होगी। इससे श्रमिक कल्याण योजनाओं को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।