गेगा का खेड़ा में श्री लक्ष्मीनाथ क्रिकेट क्लब का प्रतियोगिता 15 फरवरी से
आकोला (रमेश चंद्र डाड) निकटवर्ती गेगा का खेड़ा में खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। श्री लक्ष्मी नाथ क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में 15 फरवरी 2026 से ब्लैक स्टोन ग्राउंड (रोड के पास) पर भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज होगा। आयोजन को लेकर गांव में जबरदस्त उत्साह है और टीमें तैयारियों में जुट गई हैं।
प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹21,000 और उपविजेता को ₹11,000 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बॉलर और बेस्ट बैट्समैन को भी विशेष इनाम रखे गए हैं। प्रवेश शुल्क ₹1500 तय किया गया है।
आयोजन समिति के अनुसार मैच टेनिस बॉल से खेले जाएंगे, लीग मुकाबले 10-10 ओवर और फाइनल 12-12 ओवर का होगा। सभी खिलाड़ियों को आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य रहेगा तथा विवाद की स्थिति में अंतिम निर्णय समिति का होगा।
ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से हो रहे इस टूर्नामेंट को लेकर आसपास के गांवों में भी उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने ज्यादा से ज्यादा टीमों से भाग लेने की अपील की है।