नगर निगम की सख्ती, सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज
भीलवाड़ा |नगर निगम द्वारा सिंगल use प्लास्टिक /प्लास्टिक कैरी बैग, अस्थाई अतिक्रमण एवं गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी* जिला कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार नगर निगम भीलवाड़ा द्वारा सिंगल use प्लास्टिक/प्लास्टिक कैरी बैग की रोकथाम एवं गंदगी फैलाने वालों, अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है आयुक्त हेमाराम चौधरी ने बताया कि शहर को सिंगल use प्लास्टिक /प्लास्टिक कैरी बैग से मुक्त करने हेतु निगम द्वारा विशेष अभियान 9 फरवरी से 28 फरवरी के मध्य चलाया जा रहा है, इस अभियान के तहत दिनांक 10 फरवरी 2026 को 29 किलो सिंगल use प्लास्टिक/प्लास्टिक कैरी बैग की जब्ती कर 4000 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। अभियान के दौरान 389 किलो सिंगल use प्लास्टिक/प्लास्टिक कैरी बैग की जब्ती कर कुल 30600 का जुर्माना वसूल किया जा चुका है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गंदगी एवं कचरा फैलाने वाले 134 व्यक्तियों पर 41,200 रुपए का जुर्माना किया गया ,गंदगी फैलाने वालों पर अभियान के दौरान कुल 75,600 का जुर्माना वसूल किया जा चुका है एवं नगरीय विकास कर की 6,56,000 की वसूली की गई, अभियान के दौरान कुल राशि 15.81 लाख रुपए का नगरीय विकास कर वसूल किया जा चुका है। निगम द्वारा अस्थाई अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए सिंधु नगर, भीमगंज थाने के आसपास,माणिक्य नगर ,महात्मा गांधी हॉस्पिटल रोड, नेहरू रोड क्षेत्र से अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए।निगम आयुक्त ने बताया कि निगम द्वारा उक्त अभियान नियमित रूप से चलाया जाकर गंदगी फैलाने वालों एवं सिंगल use प्लास्टिक /प्लास्टिक कैरी बैग एवं अस्थाई अतिक्रमण पर नियमित रूप से कार्यवाही की जाएगी।