भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के मांडलगढ़ थाना इलाके में दो बाइक के बीच भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। घटना, सोमवार रात में हुई।
सहायक उप निरीक्षक फूलचंद ने बताया कि भैंरूका रड़ा निवासी मुकेश 30 पुत्र जमनालाल मीणा सोमवार रात घर से बाइक पर मोहनपुरा की ओर जा रहा था। इस दौरान एक अन्य बाइक ने मुकेश की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले मांडलगढ़ व बाद में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार सुबह शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।