अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने घोषित की महाराजा सूरजमल नगर की नवीन कार्यकारिणी

Update: 2025-09-07 17:28 GMT

भीलवाड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अभाविप भीलवाड़ा महानगर द्वारा आज महाराजा सूरजमल नगर का नगर सम्मेलन आयोजित किया गया। यह सम्मेलन दो सत्रों में संपन्न हुआ।

पहले सत्र में भाग संयोजक शिव सिंह ने सत्र 2025-26 के लिए नगर मंत्री की घोषणा की। वहीं, अभाविप के प्रांत निजी विश्वविद्यालय संयोजक धवल शर्मा ने संगठन की कार्यपद्धति और अभाविप के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला।

दूसरे सत्र में नवनिर्वाचित नगर मंत्री श्रवण शर्मा ने नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। घोषित पदाधिकारी इस प्रकार हैं—

नगर सह मंत्री – आयुष त्रिपाठी, देवप्रकाश शर्मा, रिया साहू

नगर SFD संयोजक – पवन शर्मा, सह संयोजक कुलदीप सिंह

नगर SFS संयोजक – अजीत भारती, सह संयोजक दिलजीत सिंह

राष्ट्रीय कला मंच संयोजक – सोनू कुमावत

नगर खेलो भारत संयोजक – किशन सिंह

नगर महाविद्यालय संयोजक – अर्पित शर्मा, सह संयोजक दीपक सिंह

नगर सोशल मीडिया संयोजक – प्रवीन टेलर, सह संयोजक राज रैगर

नगर विद्यालय संयोजक – संदीप कुमावत

नगर कार्यकारिणी सदस्य – विष्णु कुमावत, हंसराज कुमावत, ओमप्रकाश सिंह, लोकेंद्र सिंह, हरिराम कुमावत, विनोद कुमावत, भगवत सिंह, नेमिचंद खटीक, भंवर नाथ योगी, दुर्गेश प्रजापत

इस अवसर पर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई और सम्मेलन का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।

Tags:    

Similar News