भारतीय किसान संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा हैदराबाद में कल से, भीलवाड़ा के प्रतिनिधि होंगे शामिल
सवाईपुर (सांवर वैष्णव)। भारतीय किसान संघ की वार्षिक अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा इस वर्ष तेलंगाना के हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय विद्या केंद्र, अन्नोजिगुड़ा में आयोजित होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण त्रिदिवसीय बैठक में भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी भी सम्मिलित होकर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री लादूलाल जाट ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा कल 27 फरवरी से शुरू होकर 01 मार्च तक चलेगी। बैठक में देशभर के किसान प्रतिनिधि कृषि और किसानों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
भीलवाड़ा से ये पदाधिकारी लेंगे भाग:
जिले से इस राष्ट्रीय स्तर की बैठक में भाग लेने के लिए प्रतिनिधि रवाना होंगे, जिनमें प्रमुख रूप से:
बद्रीलाल जाट (प्रदेश अफीम आयाम प्रमुख)
भागू लाल गुर्जर (प्रांत विधि प्रमुख)
ओमप्रकाश आमेटा (प्रांत मंत्री)
सोहन लाल माली (प्रांत उपाध्यक्ष)
ये सभी पदाधिकारी तीन दिनों तक चलने वाले विभिन्न सत्रों में भीलवाड़ा क्षेत्र के किसानों की समस्याओं और संगठन की आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श करेंगे।
