फर्जी डिग्री से फायरमैन पद पर नियुक्ति देने का आरोप, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
By : राजकुमार माली
Update: 2025-04-25 08:31 GMT
भीलवाड़ा (हलचल )नगर निगम की फायर शाखा में फर्जी डिग्रियों से नियुक्तियां देने की शिकायत अब मुख्यमंत्री से की गई है।
भाजपा के पार्षद राजेश सिसोदिया ने मुख्यमंत्री को दो पजी पत्र लिखकर नगर निगम की दमकल शाखा में फायरमैन के पदों पर फर्जी डिग्री के आधार पर फायरमैन के पद पर आधा दर्जन कर्मचारियों को नियुक्तियां देने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।