महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बड़लियास में मनाया वार्षिक उत्सव
आकोला (रमेश चंद्र डाड) महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बड़लियास में वार्षिक उत्सव और प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथी नन्दराय मण्डल अध्यक्ष प्रकाश सांगावत एवम अध्यक्ष महाराजा दिलिप सिंह और विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधी अर्जुन ब्रह्मभट्ट, शिव लाल पालड़िया, शान्ति लाल खटीक, पूर्व प्रधानाचार्या नीरु चौहान, सत्य नारायण पटवारी आदि थे। प्रधानाचार्य उदय लाल स्वर्णकार ने वर्ष पर्यन्त होने वाली शैक्षणिक और सहशैक्षणिक गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए अपने उद्बोधन में बताया कि विद्यालय में बालिकाओं के लिये एक मीटिंग होॅल और विद्यालय प्रांगण में सी. सी. ब्लोॅक की महत्ती आवश्यकता है। उन्होंने मंचासीन अतिथियों से दोनों कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करवाने का आग्रह किया। समारोह के मुख्य अतिथी प्रकाश सांगावत ने विदा होने वाली कक्षी 12 की छात्राओं को बोर्ड परीक्षा परिणाम के लिये शुभकामनाएं दी और आश्वसत किया कि उनकी जायज मांगों के लिये माननीय विधायक महोदय द्वारा बजट आवंटन हेतु प्रयास किया जायेगा। समारोह अध्यक्ष महाराजा दिलिप सिंह राणावत ने बालिकाओं से आह्वान किया कि बालिकाएं शैक्षिक जगत में अपना नाम रोशन करते हुए राज्य स्तर पर बनने वाली मेरिट में अपना नाम दर्ज करवाये। उन्होंने विद्यालय में सी.सी. ब्लोॅक लगवाने और होॅल हेतु प्रयास करने का भरोसा दिया। छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की सभी अतिथियों, एस. डी. एम. सी. सदस्यों ने भूरी भूरी प्रशंसा की। प्रतिभाशाली बालिकाओं को पारितोषिक महाराजा दिलीप सिंह द्वारा प्रदान किये गये। छात्राओं का विदाई समारोह भी संपन्न हुआ जिसमें सभी छात्राओं का तिलक लगाकर माल्यार्पण किया गया। मंच संचालन सचिन अजमेरा ने किया।
इस अवसर मंचासीन अतिथियों द्वारा प्रधानाचार्य उदय लाल स्वर्णकार का भी सम्मान किया गया।