छात्राओं के लिए अज़ीम प्रेमजी स्कॉलर्शिप राउंड-2 आवेदनों की अंतिम तारीख 30 जनवरी

Update: 2026-01-24 10:50 GMT

भीलवाड़ा। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन भारत में शिक्षा की गुणवत्ता एवं समान उपलब्धता में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है। अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप पहल इसी प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक और कदम है। अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के तहत जरूरतमंद छात्राओं को कॉलेज शिक्षा हासिल करने के लिए आर्थिक मदद की जाती है। इस स्कॉलरशिप के तहत कॉलेज की शिक्षा हासिल करने के तौर पर वार्षिक ₹30,000 की सहायता दी जाती है। ये स्कॉलरशिप छात्राओं के पहले ग्रैजुएशन डिग्री या डिप्लोमा पूरा होने तक सभी वर्षों (2 से 5 वर्ष तक) के लिए उपलब्ध करवाई जाती है । जिन छात्राओं ने 10वीं एवं 12वीं कक्षाएं सरकारी विद्यालयों से उत्तीर्ण की हो और इस अकादमिक वर्ष 2025-26 मैं किसी भी सरकारी या प्राइवेट कॉलेज/ विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष नियमित विद्यार्थी के रूप में अध्ययनरत हैं, वे सभी छात्राएं अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने हेतु पात्र हैं । वे सभी छात्राएं अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए स्कॉलर्शिप की आधिकारिक वेबसाइट https://azimpremjifoundation.org/what-we-do/education/azim-premji-scholarship/ पर जाकर आवेदन कर सकती है। आवेदन पूर्णत: निशुल्क हैं। अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप से जुड़ी हुई समस्त जानकारी फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। सभी छात्राएं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की वेबसाइट पर 31 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। प्रथम राउंड में आवेदन करने वाली छात्राओं के लिए भी अपने आवेदन में सुधार करने की अंतिम तारीख 31 जनवरी 2026 हैं।

Tags:    

Similar News