फलोदी में 23 मार्च को होगा बगड़ावत कथा का आयोजन

Update: 2026-03-06 06:24 GMT


बड़लियास (रोशन वैष्णव)

फलोदी गांव में 23 मार्च 2026 को भव्य विशाल बगड़ावत कथा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर “एक शाम भूत भैरु नाथ के नाम” कार्यक्रम भी आयोजित होगा।

आयोजन की जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि कार्यक्रम सोमवार रात्रि 9:00 बजे से प्रभु इच्छा तक भूत भैरु नाथ प्रांगण, फलोदी में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण करेंगे तथा भजन-कीर्तन के माध्यम से भूत भैरु नाथ की महिमा का गुणगान करेंगे।

धार्मिक आयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है और ग्रामीणों द्वारा तैयारियां जोरों से की जा रही हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए समस्त ग्रामवासी सहयोग कर रहे हैं।

Similar News