भाविप विवेकानंद' शाखा ने लगाया चिकित्सा व दवा वितरण शिविर, रोगी हुए लाभान्वित
भीलवाड़ा । भारत विकास परिषद, स्वामी विवेकानंद शाखा, भीलवाड़ा द्वारा परिषद भवन में रविवार, को विभिन्न सेवा प्रकल्पों के माध्यम से जनसेवा के कार्यों को गति प्रदान की गई। शाखा सचिव केजी सोनी ने बताया कि सेवा कार्यों की शुरुआत प्रातः योग शिविर एवं काढ़ा वितरण के साथ हुई। शिविर के दौरान मधुमेह रोगियों के लिए विशेष रूप से 36 पैकेट डायबिटिक दवाओं का वितरण किया गया। चिकित्सा सेवाओं के अंतर्गत फिजियोथैरिपी क्लीनिक में डॉक्टर वर्षा काबरा ने 14 मार्च तक कुल 37 रोगियों को परामर्श व उपचार प्रदान किया, वहीं एक्यूप्रेशर सेवा के माध्यम से सरोज पोद्दार एवं वंदना अग्रवाल ने 8 रोगियों को राहत पहुंचाई।
सोनी ने बताया कि शाखा द्वारा मेडिकल उपकरण बैंक के तहत रोगियों को निःशुल्क उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिसमें वर्तमान में 3 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन एवं 2 व्हीलचेयर रोगियों को दी हुई है। इसके अतिरिक्त चिकित्सा बैंक में 5 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 3 फोल्डिंग बेड, 3 व्हीलचेयर, एक नेबुलाइजर एवं एक फेलगम सक्शन मशीन भी जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क सेवा हेतु उपलब्ध है। इन पुनीत कार्यों के सफल संचालन में सदस्य जगदीश काबरा, अतुल शाह, प्रदीप हिम्मतरामका, वंदना अग्रवाल एवं सरोज पोद्दार का सराहनीय सहयोग रहा। उधर शाखा की मासिक बैठक भी हुई। इसमें 21 मार्च शाम 5 से 6 बजे तक रामेश्वरम में शाखा के चुनाव करने का निर्णय लिया गया। 21-22 मार्च को प्रांतीय बैठक भी होगी।