भीलवाड़ा शहर भाजपा सुभाष मंडल ने अभियान का किया शुभारम्भ

Update: 2024-09-22 12:47 GMT

भीलवाड़ा। राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के तहत प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश में रविवार प्रातः कृषि उपज मंडी के गेट नंबर 3 पर मंडल अध्यक्ष मनीष देव पालीवाल के नेतृत्व में सुभाष मंडल के वल सम्पूर्ण कार्यकारणी ने बड़े जोर शोर से सदस्यता अभियान का प्रारम्भ किया।

मंडल उपाध्यक्ष पुनीत प्रताप सिंह तंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि सुभाष मंडल ने आज सदस्यता अभियान की शुरुआत की जल्द बूथ लेवल तक नये सदस्यों को जोड़ने का काम किया जायेगा

कार्यक्रम में भीलवाड़ा नगर निगम मेयर राकेश पाठक,शहर विधानसभा सहयोजक अनिल जैन, सदस्यता अभियान जिला प्रभारी आरती कोगटा, मंडल प्रवासी यशोदा मंडोवरा की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ व 300 से अधिक नये सदस्यों को आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Similar News