भीलवाड़ा के बाल प्रतिभा वेदांत ने किया कमाल, नाम दर्ज हुआ इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में

By :  vijay
Update: 2025-11-08 06:32 GMT

भीलवाड़ा (राजस्थान) के छोटे से शहर से ताल्लुक रखने वाले वेदांत काल्या पुत्र निशा सूर्यप्रकाश काल्या ने अपनी अद्भुत याददाश्त और भक्ति भावना से सबका दिल जीत लिया है।

मात्र 4 वर्ष 9 महीने की उम्र में वेदांत ने सिर्फ़ 35 सेकंड में 6 श्लोकों का सटीक उच्चारण करके एक अनोखा उदाहरण पेश किया।

उनकी इस उपलब्धि को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने आधिकारिक रूप से मान्यता दी है और वेदांत का नाम अपने रिकॉर्ड्स में दर्ज किया है।

वेदांत बहुत ही कम उम्र में धार्मिक ज्ञान, मंत्रोच्चारण, और विभिन्न विषयों की गहरी समझ रखते हैं। उनकी माँ, निशा काल्या, बताती हैं कि बचपन से ही वेदांत में एकाग्रता, ध्यान और सकारात्मक ऊर्जा की अद्भुत क्षमता देखी जाती है। निरंतर अभ्यास और मातृ प्रेरणा से उन्होंने अल्प आयु में ही कई नाम, श्लोक और मंत्र याद कर लिए।

वेदांत का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज होना भीलवाड़ा शहर के लिए गौरव की बात है। उनके दादा प्रहलाद राय काल्या, दादी जसोदा देवी काल्या और नाना द्वारका प्रसाद अजमेरा , नानी सुशीला देवी अजमेरा बाकी सभी परिवारजनों, शिक्षकों ने इस सफलता पर वेदांत को हार्दिक बधाइयाँ दी हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Tags:    

Similar News