पुष्प वर्षा कर मनाया वृद्ध दिवस

By :  vijay
Update: 2024-10-01 10:29 GMT

भीलवाड़ा (राकेश काबरा )ओम शांति सेवा संस्थान मंगरोप रोड वृद्ध आश्रम पर 85 वर्ष की आयु से अधिक उम्र वाले वृद्ध जनों को सम्मानित कर उन पर पुष्प वर्षा कर मनाया अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस।कार्यक्रम मे कलक्टर एडीएम विधायक सहित कई गणमान्य उपस्थित हुए।

ओम शांति सेवा संस्थान मंगरोप रोड वृद्धाश्रम में आज अंतर्राष्ट्रीय व्रद्ध दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु वंदना से की गई। संचालन जगदीश ज़ी कोगटा ने किया उन्होंने उपस्थित सभी को आश्रम की गतिविधियों की जानकारी दी। तत्पश्चात संस्थापक सदस्यों द्वारा माला दुपट्टा ओढ़ा के मोमेंटो देकर 85 वर्ष आयु से ऊपर वालों वृद्ध जनों को सम्मानित किया गया इसमें करण सिंह  रांका, सज्जन सिंह   मुणोत्त   पदमा देवी  चौधरी   माणकचंद   खमेसरा  देव प्रकाश  उपाध्या  गोवर्धन लाल   सुल्तानिया   भेरुलाल   शर्मा   रतनलाल   चतुर  सुंदरलाल   जैन  मदन लाल   अग्रवाल   सुरेंद्र सिंह की बूलिया   चाँद देवी    बावेल  मिट्ठू लाल   सोनी  कृष्णा   बाहेती आदि थे। आश्रम के संरक्षक एवं भीलवाड़ा विधायक  अशोक जी कोठारी ने आश्रम की सराहना करते हुए वृद्ध जनों से आशीर्वाद प्राप्त किया एवं आश्रम की प्रगति हेतु अपने विचार प्रकट किऐ।

कलेक्टर   नामितज़ी मेहता एवं एडीएम  ओमप्रकाश   मेहरा द्वारा वृद्ध आश्रम का अवलोकन कर सभी वृद्ध जनों से आशीर्वाद लिया गया एवं 20किलो गुलाब के फूलों द्वारा सभी वृद्ध जनों पर पुष्प वर्षा कर वृद्ध दिवस को आनंदपूर्वक मनाया गया। उन्होंने शीघ्र ही सरकार द्वारा आवंटित भूमि का पजेशन दिलाने का आश्वाशन दीया। वृद्ध आश्रम में इस समय 45 प्रभुजन निवासरत हैं जिनमें 21 महिलाएं और एवं 24 पुरुष प्रभुजन है। इन्हे दो समय चाय बिस्किट दो समय नाश्ता व फल एवं दो समय भोजन के अलावा रात को दूध की सेवाएं दी जाती है। चिकित्सा सहीत अन्य सेवाएं निशुल्क है। यह आश्रम भामाशाहों के सहयोग से ही चलाया जाता है। कार्यक्रम में ललित बाबेल विनोद गोखरू डॉ सुबोध जैन, संजय बूलिया आदि उपस्थित जनों के अलावा संस्थापक सदस्य की पूरी टीम जिसमें सत्यनारायण मूंधड़ा सुभाष चौधरी राजकुमार बूलिया नवीन काकानी राजकुमार जैन शांतिलाल बाबेल नरेश सोमानी राधेश्याम सोमानी कृष्ण गोपाल लड्ढा राकेश काबरा आयुष झामड सुरेंद्र सांखला मुकेश चोपड़ा दिनेश अजमेरा पंकज कुमार सूर्या एवं अनिल बोरदिया आदि संस्थापक सदस्य उपस्थित थे।

Similar News