चावडिया गांव में 1 फरवरी को भगवान के छप्पन भोग और संयुक्त रेवाड़ी का आयोजन
आकोला (रमेश चन्द डाड)। क्षेत्र के चावडिया गांव में आगामी 1 फरवरी को आस्था का सैलाब उमड़ने वाला है। इस अवसर पर भगवान के भव्य छप्पन भोग और संयुक्त रेवाड़ी का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीणों द्वारा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।
सुबह 9 बजे शोभायात्रा रवाना होगी
जानकारी के अनुसार, रविवार (1 फरवरी) सुबह 9 बजे भगवान बद्रीनाथ की रेवाड़ी पोंडरास गांव से रवाना होगी। वहीं, चावडिया से चारभुजा नाथ (शालिग्राम जी) की रेवाड़ी में विराजमान होंगे। दोनों रेवाड़ियां गाजे-बाजे के साथ गांव के मुख्य मार्गों से होकर निकलेंगी। इस दौरान श्रद्धालु जगह-जगह भगवान की आरती उतारकर उनका स्वागत करेंगे।
सगसजी महाराज के दरबार में लगेगा भोग
शोभायात्रा मुख्य मार्गों से भ्रमण करते हुए आमली वाले और घाणा वाले सगसजी महाराज के स्थान पर पहुंचेगी। यहां भगवान को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। महाप्रसाद का वितरण शाम 4 बजे से शुरू होगा, जिसमें क्षेत्र के कई गांवों के श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है।