पोटलां पुलिस चौकी पर सीएलजी बैठक, माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
पोटलां। कस्बे में आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस चौकी परिसर में अहम बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में शांति समिति व सीएलजी के सदस्य शामिल हुए। चैत्र नवरात्रा, ईद, महावीर जयंती सहित गणगौर, हनुमान जयंती जैसे त्योहारों को मद्देनजर सीएलजी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मौजूद सभी नागरिकों को पुलिस चौकी प्रभारी एसएचओ अर्जुन लाल गुर्जर ने बताया कि त्यौहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाएं एवं आगामी त्यौहारों दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की वहीं क्षेत्र में माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि माहौल खराब करने की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस को सूचित करें। वहीं सभी से एक-दूसरे के त्यौहारों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। बैठक में ग्रामीणों से सार्वजनिक नैतिक दायित्व एवं नैतिक अधिकारों पर चर्चा की हुई। बैठक समापन पर एसएचओ गुर्जर ने हिंदू भाइयों को नववर्ष एवं नवरात्रि की सहित आगामी त्योहारों की एवं बधाई और मुस्लिम भाईयों को ईद की मुबारकबाद दी इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि शंकरलाल रैगर, भाजपा नगर अध्यक्ष पवन कुमार पामेचा, ग्राम सहकारी समिति अध्यक्ष, लक्ष्मण कीर बद्री बसंत लौहार, जगदीश किर , मुलचंद खटीक, गहरी लाल जाट, भगवती लाल भाटिया, भगवती लाल जोशी, घनश्याम लक्षकार, चांद मौहम्मद गुलजार शाह, फैयाज मसुरी, कस्बे सहित खांखला, सातलियास, माझावास,सुरावास, मंडफिया, सरगांव समेत आसपास के अनेक नागरिक उपस्थित थे