भीषण गर्मी में राहत: महिला मंडल ने शुरू की “जल सरिता” सेवा
भीलवाड़ा। भीषण गर्मी को देखते हुए भीलवाड़ा शहर महिला मंडल द्वारा राहगीरों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था हेतु “जल सरिता” सेवा का शुभारंभ आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर परिसर में किया गया।
मंडल अध्यक्ष मधु लोढ़ा ने बताया कि गर्मी के मौसम में प्यासे राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा शुरू की गई है।
इस अवसर पर संघ अध्यक्ष गोवर्धन जी कावड़िया, मार्गदर्शक दलपत डांगी कोषाध्यक्ष सुनील नागौरी, एवं सोहनलाल बम प्रदीप सिसोदिया उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मार्गदर्शिका सुशीला छाजेड़ महामंत्री अर्पिता खमेसरा ललिता पीपाड़ा, सुनीता बिरानी, जय सिसोदिया , डिंपल सिंघवी, सुलेखा लोढ़ा, ऋषिका खमेसरा, पिंकी कोठारी, ज्योति कोठारी सुनीता बागचार चंचल छाजेड़ नमिता डांगी, प्रियदर्शना बम, गरविता सिसोदिया, , अंजना सुराणा ऋषिका खमेसरा एवं अन्य बहनों ने सहभागिता निभाई।