सखी सहेली ग्रुप ने धूमधाम से निकाली गणगौर महोत्सव पर बिंदोरा एवं सवारी

By :  vijay
Update: 2026-03-19 13:32 GMT


भीलवाड़ा । सखी सहेली ग्रुप द्वारा गणगौर महोत्सव के अवसर पर भव्य बिंदोरा एवं सवारी का आयोजन बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। इस अवसर पर महिलाओं एवं युवतियों ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर प्रीति लोहिया, दमयंती लोहिया एवं प्रियंका लोहिया परिवार द्वारा गणगौर का भव्य बिंदोरा दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणगौर माता की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद बिंदोरा निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं समाजजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मीडिया प्रभारी सीमा कोगटा एवं निशा काकाणी ने बताया कि इस आयोजन में विशेष रूप से गणगौर एवं ईश्वर जी का सुंदर एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया, जिसने सभी का मन मोह लिया। सवारी के दौरान पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी महिलाओं ने गणगौर माता के गीत गाते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने सवारी का स्वागत किया और आयोजन की भव्यता की सराहना की। इस अवसर पर ममता मोदानी, रेखा लोहिया, वंदना, श्वेता लोहिया, अंकिता राठी, राधा न्याती, उषा पटवारी, मधु समदानी, शारदा माहेश्वरी, सुनीता बल्दवा, अंजू भांगड़, उर्मिला जैन, शशी अग्रवाल, मोहिता जैन, नीलू अजमेरा, वंदना शाह, मंजू काकाणी, उन्नति कोगटा, तराशा बल्दवा, पूजा अजमेरा, प्रिनु माहेश्वरी, समीक्षा अग्रवाल, रितिका राठी सहित कई महिलाएं उपस्थित थी। सखी सहेली ग्रुप की सदस्याओं ने बताया कि इस तरह के आयोजन से हमारी परंपराओं को संजोने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य होता है। सभी ने गणगौर माता से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। अंत में प्रीति लोहिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Similar News