अग्र सखी मंडल द्वारा गणगौर का सामूहिक उद्यापन*
भीलवाड़ा |अग्रसखी मंडल द्वारा गणगौर के अवसर पर सामूहिक उद्यापन का आयोजन महाराजा अग्रसेन भवन, शास्त्री नगर में किया गया। इस अवसर पर समाज की 15 महिलाओं द्वारा पारंपरिक रीति रिवाज से उद्यापन दिया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
उद्यापन मे आयी हुई सभी महिलाओ को सामूहिक भोजन कराकर श्रृंगार की सामग्री वितरित की गयी l
सभी महिलाओ ने इसर-गणगौर की पूजा करके अपने बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त कर अमर सुहाग की मंगल कामना की तथा इस पावन पर्व को हंसी-खुशी एवं पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया।
कार्यक्रम में रंजना अग्रवाल, आशा अग्रवाल, बबीता सांगानेरिया, रितु नागोरी, अंजली हिम्मतरामका सहित अग्रवाल महिला मंडल, अग्रवाल समाज संपत्ति ट्रस्ट एवं अग्रवाल नवयुवक मंडल के अतिथियों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर आयोजन की शोभा बढ़ाई।