आरसी व्यास सेक्टर 9 में गणगौर की धूम, महिलाओं ने निकाली सवारी

By :  vijay
Update: 2026-03-21 18:08 GMT


भीलवाड़ा | शहर के आरसी व्यास कॉलोनी स्थित सेक्टर नंबर 9 में शनिवार को गणगौर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर गणगौर माता और ईसर जी की पूजा-अर्चना की।

सुनीता व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव के अंतर्गत शनिवार सुबह गणगौर सेवरा का भव्य जुलूस निकाला गया। महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए गणगौर की सवारी निकाली और विधि-विधान से पूजन कर परिवार व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और महिलाओं ने पारंपरिक गीतों पर नृत्य भी किया।

इस धार्मिक आयोजन में मंजू दाधीच, ललिता चौहान, पूनम तुरकिया, ममता पाराशर, सरोज बैंगानी, लता बड़ादा, प्रिया दाधीच, श्री दाधीच, कोमल पाठक, प्राची माहेश्वरी सहित क्षेत्र की कई महिलाएं उपस्थित रहीं।

Similar News