भीलवाड़ा । पण्डित नेहरू वैज्ञानिक और भविष्य के उन्नत भारत की सोच रखने वाले नेता थे। जिन्होंने भाखड़ा नांगल , एम्स एवं उच्च स्तरीय शिक्षण संस्थानों के निर्माण की नींव रखी थी । पंचशील के सिद्धांतों और निर्गुट आंदोलन की विदेश नीति की विचारधारा के लियॆ नेहरू सदैव याद किये जाते रहेंगे ।यह विचार जिला कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने महान स्वतन्त्रता सेनानी एवं देश के प्रथम प्रधानमन्त्री भारत रत्न पण्डित जवाहर लाल नेहरू की जयन्ती बाल दिवस के अवसर पर पुष्पांजली सभा के अवसर पर कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुऐ कहे। नेहरू जी की जयन्ती के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के नेतृत्व में पुष्पांजली सभा का आयोजन किया गया। जिला प्रवक्ता चन्द्र प्रकाश अमरवाल ने बताया कि पुष्पांजलि कार्यक्रम में पूर्व सभापति मधु जाजू , एडवोकेट हेमेन्द्र शर्मा,ईश्वर खोईवाल ,मो. रफीक शेख ,सुमित्रा कांटिया , सेवादल जिलाध्यक्ष योगेश सोनी , मनोज पालीवाल , सेवादल महासचिव शिवराज सुराणा ,महिला सेवादल अध्यक्ष अनिता शक्तावत , मेवाराम खोईवाल ,कलीम काजी , सुरेश कुमार व्यास , गुडविन मसीह ,श्याम मण्डल अध्यक्ष सुरेश बंब ,गोपाल लाल बांगड़ , मो. अली मंसूरी , लाजपतराय आचार्य ,कुन्दन शर्मा ,संदीप टेलर ,अ.भा.स.म. कांग्रेस (महिला )अध्यक्ष दीपमाला लोट , मुकेश खोईवाल , राजेश शर्मा ,अनिता पहाड़िया , कमल कुमार प्रजापत ,राजेश कर्णावट , राजेन्द्र सिंह राठौड़ ,उमेश शर्मा ,आदित्य सिंह ,खेमराज पनवा ,शब्बीर खान सहित कई कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की।