खोतकुड़ी महादेव मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, एक दिवसीय मेले में जमकर हुई खरीदारी

Update: 2026-02-17 10:33 GMT

आकोला (रमेश चंद्र डाड)। मोहनपुरा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध खोतकुड़ी महादेव मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि के दूसरे दिन मंगलवार को भव्य एक दिवसीय मेले का आयोजन हुआ। श्रद्धा और उत्साह के इस संगम में आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े।

सुबह से ही मंदिर में दर्शनार्थियों का तांता लग गया। पुरुषों और महिलाओं ने कतारबद्ध होकर महादेव के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंज उठा।

मेले में बच्चों और महिलाओं के लिए विशेष आकर्षण रहा। हाट-बाजार में सजी दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। खिलौनों, मनिहारी और खान-पान की दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई। बच्चों ने झूलों का आनंद लिया, वहीं बड़ों ने मेले के पारंपरिक माहौल का लुत्फ उठाया।

Tags:    

Similar News