तिलस्वां महादेव मेले के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, जयकारों से गूंजा शिवालय

Update: 2026-02-16 10:15 GMT

तिलस्वां (हलचल)। क्षेत्र के प्रसिद्ध सात दिवसीय महाशिवरात्रि मेले के दूसरे दिन सोमवार को तिलस्वां महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। अलसुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई, जो देर शाम तक जारी रही। सोमवार का विशेष दिन होने के कारण शिव भक्तों में भारी उत्साह देखा गया।

तिलस्वां महादेव मंदिर ट्रस्ट के सचिव मांगीलाल धाकड़ ने बताया कि मेले के दूसरे दिन सोमवार सुबह 10 बजे विशेष पूजन और हवन के साथ महादेव का अभिषेक किया गया। इससे पूर्व रविवार रात्रि को प्रथम पूजन व अभिषेक संपन्न हुआ था। मंदिर ट्रस्ट द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

17 फरवरी को होगी पूर्णाहुति ट्रस्ट के अनुसार, मेले का मुख्य आकर्षण 17 फरवरी को रहेगा। इस दिन अमावस्या पूजन, विशेष अभिषेक और हवन के साथ ही पारंपरिक 'खप्पर पूजा' का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद मेले की पूर्णाहुति होगी।

Similar News