दाधीच महिला प्रकोष्ठ ने खेली चारभुजा संग फूलों की होली
गुलाबपुरा अखिल भारत वर्षीय दाहिमा दाधीच ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की तहसील ब्लॉक अध्यक्ष ज्योति तिवाड़ी की अध्यक्षता में फाग महोत्सव चारभुजा नाथ मंदिर में मनाया गया।महिलाओं ने फाग के गीतों के साथ ठाकुर जी के भजन, होली के गीतों संग नृत्य करके फाग उत्सव मनाया।
उत्सव में चारभुजा महिला भजन मंडली मंजू लखारा,सुनीता दाधीच,शीला चौहान हुरडा गुलाबपुरा द्वारा भक्ति भरे भजन और गीत गाए गए। सुनीता दाधीच के भजन की सुर लहरिया द्वारा बहुत वाह वाही लूटी।
फाग में समाज के शारदा शर्मा, सुनीता दाधीच,प्रज्ञा दाधीच, रमा दाधीच,कला त्रिवेदी, सावित्री शर्मा, आरती शर्मा, देवी तिवाडी, पूजा शर्मा, शकुंतला ,प्रियंका दाधीच, नेहा शर्मा,दिव्या शर्मा, , चंद्रकांता शर्मा,पिंकी शर्मा ,चंचल शर्मा, रेणु दाधीच,अदिति दाधीच, पुष्प शर्मा,गीता शर्मा,निकिता शर्मा,पूजा शर्मा,हेमलता शर्मा ,रवीना तिवाडी ,जमना शर्मा, लीला शर्मा, ललिता व्यास सहित समाज की अनेक महिलाओं ने फाग में उत्साह पूर्वक भाग लिया।