जिला साहित्यकार परिषद् की गोष्ठी सम्पन्न

Update: 2026-02-16 12:02 GMT



भीलवाड़ा । जिला साहित्यकार परिषद् द्वारा काव्य गोष्ठी स्थानीय सिन्द्दु नगर स्थित हेमू कालानी सिन्धी शिक्षण संस्था भवन में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता दयाराम मेठानी ने की एवं संचालन महेन्द्र शर्मा ने किया। गोष्ठी में विभिन्न विषयांे पर रचनायंे प्रस्तुत की गई किंतु सर्वाधिक रचनायें भोले शंकर, शिवरात्रि पर ही प्रस्तुत की गई। इसके अलावा वेलेन्टाईन डे पर तथा अन्य विविध विषयों पर भी प्रस्तुत की गई।

काव्य गोष्ठी सरस्वती वंदना से आरंभ हुई। गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए कवि रामप्रसाद ने ‘‘जब तक तन में प्राण रहेंगे वंदे मातरम् गाऊंगा’’, मनोहरलाल कुमावत ने ‘‘शिव चरणों में सुरक्षित है यह पूरा संसार’’, ओम उज्जवल ने ‘‘ मिल गये है बाबा डमरू वाले’’, दीपिका शर्मा ने ‘‘उसी की है ये कश्ती उसी का ये किनारा है’’, शिखा बाहेती ने ‘‘अज्ञानता के अंधेरों से ज्ञान के उजालों तक सफर तय किया है मैंने’’ गायत्री सरगम नेे ‘‘यूं बर्बाद न रात करो तुम दिलबर, दिल की बात करो तुम’’, राजेश मित्तल ने ‘‘जिनका जितना शब्दकोश है उतने ही परिभाषित राम’’, बंसीलाल पारस ने ‘‘प्यार है बसंती बयार’’, डा. अवधेश जौहरी ने ‘‘टूटे दिलों को जोड़िये नफरत घटाईये’’, दिनेश दीवाना ने ‘‘आ भी जाओ प्रिये तुमको सौगंध है’’, अजीज जख्मी ने ‘‘चांद निकला तो तारे नजर नहीं आए, बहुत जान से प्यारे नजर नहीं आए’’, दयाराम मेठानी ने ‘‘हर तरफ है द्वेष, दीवारें गिरायेगा कौन’’, सुना कर तालियां बटोरी।

इसके अलावा महेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र पोरवाल, श्याम सुंदर मधुप,  शशि ओझा ने शिवरात्रि पर अपनी रचनायंे तथा गोपाल शर्मा, देवीलाल दुलारा, दीक्षा शर्मा ने अन्य विषयों पर सशक्त रचनायें प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।

Tags:    

Similar News