डीएसटी व पुलिस टीम ने नदी में दी दबिश, बजरी भरे दो डंपर किये जब्त
By : bhilwara halchal
Update: 2025-04-20 14:48 GMT
भीलवाड़ा बीएचएन। जिले की फूलियाकलां पुलिस ने डीएसटी के साथ खारी नदी में दबिश देकर बजरी भरे दो डंपर जब्त किये हैं।
पुलिस ने बताया कि पुलिस और डीएसटी टीम ने गणपतियाखेड़ा क्षेत्र स्थित खारी नदी में दबिश दी। जहां दो डंपर बजरी परिवहन करते मिले, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर प्रकरण दर्ज कर लिया।