कक्षा 8 के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई, यादवी एकेडमी में सजा आशीर्वाद समारोह
भीलवाड़ा -
बोरड़ा स्थित यादवी एकेडमी स्कूल में कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए भव्य ’आशीर्वाद समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीबीईओ सुवाणा रामेश्वर प्रसाद जीनगर रहे, जबकि अध्यक्षता जयकार समाज के जिलाध्यक्ष लादूलाल फोगा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षाविद दुर्गालाल बारेठ, डूडिया प्रधानाचार्य देवीलाल प्रजापत एवं बरड़ोद प्रधानाचार्य सतीश टेलर उपस्थित रहे।
तिलक लगाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाऐं दी, समारोह की शुरुआत में विद्यालय की महिला शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर, रक्षा सूत्र बांधकर और मांगलिक सामग्री व कलम भेंट कर उनके सफल भविष्य का आशीर्वाद दिया। इस दौरान छात्रा प्रिया खारोल, अंकित कुमावत, ममता सेन और कृतिका विश्नोई ने शानदार सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
सीबीईओ रामेश्वर प्रसाद जीनगर ने छात्रों को परीक्षा के तनाव से मुक्त रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नियमित रिवीजन और परीक्षा में सभी प्रश्नों को हल करने का प्रयास ही सफलता की कुंजी है।
लादूलाल फोगा ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे कठोर परिश्रम के माध्यम से विद्यालय और समाज का नाम रोशन करें।
शिक्षक डालू कुमावत एवं प्रियांशी शर्मा ने बच्चों को परीक्षा की तैयारी और उत्तर पुस्तिका में लिखने की बारीकियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कक्षा 7 के विद्यार्थी हर्षवर्धन कुमावत, पूरण गाडरी व अरुण गाडरी ने सीनियर छात्रों को विदाई दी। वहीं कक्षा 8 की अंजलि गाडरी, बाबूलाल गुर्जर, चिराग बिश्नोई, चेतना, देवराज, कोमल, कुलदीप, राधेश्याम, सांवरलाल, सरिता और उदयलाल खारोल ने विद्यालय में बिताए अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक कुलदीप बारेठ ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
