भीलवाड़ा। नगर निगम द्वारा पातोला महादेवपुर रोड पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। करीब 20 से 25 महिलाओं द्वारा लगभग डेढ़ सौ बाय डेढ़ सौ क्षेत्रफल में अतिक्रमण कर चबूतरे का निर्माण किया जा रहा था।
सूचना मिलने पर नगर निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी एवं महापौर राकेश पाठक के निर्देश पर अतिक्रमण निरोधक दल मौके पर पहुंचा और कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटवाया गया। इस कार्रवाई के दौरान नगर निगम ने करोड़ों रुपए मूल्य की सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया।
कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम में होमगार्ड इंचार्ज जोरावर सिंह तथा अतिक्रमण प्रभारी मुकेश शर्मा सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर में कहीं भी अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।