छापरी में कक्षा 8 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित

Update: 2026-02-18 06:12 GMT

बनेड़ा। रीछड़ा ग्राम पंचायत के श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल छापरी में बुधवार को कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का भावपूर्ण आयोजन किया गया। संस्था प्रधान सत्यनारायण जाट ने विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की और निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। शिक्षिका रिंकू टेलर ने बच्चों को जीवन में अनुशासन और संस्कारपूर्ण जीवन जीने का संदेश दिया, वहीं शिक्षक नवीन कुमार ने मोबाइल और गलत संगत से दूर रहकर सफलता प्राप्त करने तथा माता-पिता व विद्यालय का नाम रोशन करने की सीख दी।

इस अवसर पर कक्षा 8 के विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय को स्मृति चिह्न के रूप में छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर भेंट की गई, वहीं संस्था द्वारा विद्यार्थियों को शब्दकोश और कलम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अध्यापक खेमराज धोबी, रमेश गाडरी, रेखा कंवर, सुमन सोनी, मीना सुथार, सुमन शर्मा सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि कक्षा 8 की परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।

Tags:    

Similar News