ढ़ेलाणा में गेहूं की फसल पर किसान संगोष्ठी आयोजित

Update: 2026-03-09 17:45 GMT

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- क्षेत्र के ढ़ेलाणा गांव में सोमवार को किसानों के लिए रासी सीड्स के सरताज गेहूँ का फसल संगोष्ठी आयोजित की गई । इस अवसर पर किसानों को सरताज गेहूँ की उन्नत खेती की जानकारी दी गई । कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने खेत में जाकर फसल का निरीक्षण किया और इसकी बेहतर वृद्धि, मजबूत बालियाँ तथा अच्छी पैदावार की संभावना को देखा । ढ़ेलाणा में मांगीलाल जाट के खेत पर कार्यक्रम के दौरान कंपनी के टेरीटरी मैनेजर संतोष कुमार ने किसानों को बताया कि सरताज गेहूँ की किस्म बेहतर उत्पादन देने वाली है तथा यह किसानों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है।

इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे और उन्होंने फसल के बारे में जानकारी प्राप्त की । किसानों ने फसल की गुणवत्ता की सराहना की और भविष्य में इस किस्म को अपनाने में रुचि दिखाई एवं राकेश जाट ने किसानों का आभार व्यक्त किया ।।

Similar News