पितृ मोक्षदायिनी श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 11 से: तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप
भीलवाड़ा (रमेश चंद्र डाड)श्रीमद् भागवत कथा 11 से 17 मार्च तक ऋष्य श्रृंग संस्थान, हरणी महादेव रोड, भीलवाड़ा में आयोजित होगी। इसको लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विशेष अनुग्रह अरुणा पारीक (धर्मपत्नी) आयोजक हर्षवर्धन, प्रहलाद, बालमुकुंद, बालस्वरूप, रविशंकर, विवेक पारीक एवं समस्त पारीक परिवार (खजूरी वाले) भीलवाड़ा ने बताया कि स्व. जगदीश प्रसाद पारीक की पावन पुण्य स्मृति में मेवाड़ धरा के सुप्रसिद्ध अथर्ववेदाचार्य श्रद्धेय कथावाचक भगवती कृष्ण महाराज के मुखारविंद द्वारा पितृ मोक्षदायिनी श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जो 11 मार्च बुधवार से 17 मार्च मंगलवार तक ऋष्य श्रृंग संस्थान, हरणी महादेव रोड शास्त्रीनगर भीलवाड़ा में मध्यान्ह 12:15 बजे से 4:15 बजे तक की जाएगी।श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ 11 मार्च बुधवार को शोभायात्रा के साथ प्रात 9.15 बजे श्री राम मंदिर (श्याम विहार कॉलोनी) से प्रारंभ होकर गाजे - बाजे, कलश के साथ श्याम विहार, बालाजी मंदिर होते हुए कथा स्थल ऋष्य श्रृंग संस्थान पर पहुंचेगी। पारीक परिवार द्वारा अधिक से अधिक कथा श्रवण करने भक्तों को पहुंचने का आव्हान किया जा रहा है ।