तरुण खटीक के हत्यारों को फांसी की मांग: विश्व हिंदू परिषद आज सौंपेगी कलेक्टर को ज्ञापन
भीलवाड़ा | दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन तरुण खटीक की हुई निर्मम हत्या को लेकर भीलवाड़ा में आक्रोश देखा जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) महानगर इकाई के नेतृत्व में आज मंगलवार को राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
भीड़ द्वारा हत्या (मॉब लिंचिंग) का विरोध
विहिप पदाधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में मात्र रंग लग जाने के विवाद में विशेष समुदाय के लोगों ने झुंड बनाकर तरुण खटीक की बर्बरतापूर्वक हत्या कर दी। इस जघन्य अपराध के विरोध में आज शहर के विभिन्न समाजों और बिरादरियों के लोग ज्ञापन के माध्यम से दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग करेंगे।
विरोध मार्च
मंगलवार दोपहर 4:15 बजे मुखर्जी उद्यान से कलेक्ट्री परिसर तक विरोध मार्च निकाला जाएगा।साथ ही हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की जाएगी।
12 मार्च को शहीद दिवस पर दी जाएगी श्रद्धांजलि
हत्याकांड के विरोध के साथ-साथ, विश्व हिंदू परिषद द्वारा आगामी 12 मार्च को 'शहीद दिवस' के अवसर पर सुबह 8:30 बजे शहीद चौक स्थित शहीद स्मारक पर भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले बलिदानियों को पुष्प अर्पित कर नमन किया जाएगा।
विहिप ने समस्त प्रबुद्ध नागरिकों और समाज के विभिन्न संगठनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर न्याय की इस लड़ाई और शहीदों के सम्मान में सहभागी बनें।
