पोटलां में प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर अवैध मांस मीट की दुकानों को किया जमींदोज
गंगापुर( दिनेश लक्षकार)पोटला कस्बें में सोमवार को अवैध मांस की दुकानों के खिलाफ प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। प्रशासन द्वारा अवैध रूप से संचालित मांस मीट की आधा दर्जन दुकानों जम्मीदोंज किया गया . पोटलां पुलिस चौकी प्रभारी अर्जुन लाल गुर्जर ने बताया कि क्षेत्र में अवैध रूप संचालित कामों लेकर हो रही कार्रवाई के अनुसार कार्यवाही की गई इस दौरान कस्बे में संचालित अलग-अलग इलाकों में दबिश दी गई एवं प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलवाकर दुकानों को हटाया गया. इस दौरान नेशनल हाईवे बाई पास, वाटर वर्क्स के पास, आईसीआईसीआई बैंक के समीप सहित कस्बे में चल रही अवैध मांस की दुकानों पर कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलवाकर हटाया गया ।प्रशासन द्वारा चलाए गए इस अभियान से दुकान मालिकों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे खुले में मांस की बिक्री होने से लोग परेशान थे। दुकानदार मांस के अवशेष और खून खुले में फेंक देते थे। एवं बचे हुए अवशेषों को रोड़ किनारे ही जलाया जाता था जिससे दुर्गंध आसपास फैलता था और वातावरण दूषित हो रहा था। इससे राहगीरों को आवागमन में भी परेशानी हो रही थे। ग्रामीणों ने प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर धन्यवाद ज्ञापित किया गया । इस दौरान गंगापुर उपखंड अधिकारी राजेश विश्नोई, सहाड़ा तहसीलदार विरेन्द्र सिंह, सहाड़ा पंचायत समिति विकास अधिकारी गजेन्द्र सिंह, पोटलां नायब तहसीलदार प्रेमचंद, गिरदावर महेन्द्र सिंह, पटवारी भरत मीणा, पोटलां पुलिस चौकी प्रभारी अर्जुन लाल गुर्जर, रामनिवास, रवि कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।