सरसों फसल पर प्रक्षेत्र दिवस का हुआ आयोजन

By :  vijay
Update: 2025-02-01 17:03 GMT

 भीलवाड़ा महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर की संगठक इकाई कृषि विज्ञान केन्द्र भीलवाड़ा द्वारा समूह प्रथम पंक्ति प्रदर्शन रबी तिलहन के तहत् माण्ड़ल पंचायत समिति के गाँव सज्जनपुरा में सरसों फसल पर प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सी. एम. यादव ने बताया कि सरसों की उन्नत किस्म आर एच 725 का 200 किसानों के यहाँ 80 हैक्टर क्षेत्र में प्रथम पंक्ति प्रदर्शन लगाये गये। प्रदर्शनों में बीज, ट्राईकोडर्मा, राइजोबियम एवं पी.एस.बी कल्चर के साथ जिंक सल्फेट का वितरण किया गया। डॉ. यादव ने मृदा एवं पानी की जाँच करवाने पर जोर देते हुए मृदा स्वास्थ्य कार्ड का महत्त्व बताया। डॉ. यादव ने सरसों सरसों में होने प्रमुख रोग और कीटों के नियन्त्रण करने की जानकारी के साथ ही सरसों के सुरक्षित भण्डारण, मूल्य संवर्धन और विपणन की जानकारी के साथ ही प्राकृतिक खेती, किण्वित जैविक खाद, वर्मीकम्पोस्ट एवं उन्नत पशुधन प्रबन्धन द्वारा आमदनी बढ़ाने की आवश्यकता जताई। प्रक्षेत्र दिवस में समाजसेवी पुष्कर खटीक, पंकज टांक एवं प्रताप सिंह चुण्ड़ावत सहित 63 कृषक एवं कृषक महिलाओं ने भाग लिया जिन्हें विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित कृषि कलेण्डर वितरित किए गए।

Similar News