भाणुजा गांव में वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जंगली जानवर पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा
भीलवाड़ा- कैलाश चंद्र शर्मा । रायपुर क्षेत्र के भाणुजा गांव के पास जंगल के रास्ते में वन विभाग की टीम ने जंगली जानवरों की गतिविधियों को देखते हुए पिंजरा लगाया है। इस टीम में सहायक वनपाल बालु दास, सहायक वनपाल मंजु माली तथा वन रक्षक मोहम्मद आयुब शामिल रहे।
बताया जा रहा है कि कल रात भाणुजा गांव में एक जंगली जानवर ने एक गाय को मार डाला। घटना की सूचना समाजसेवी जगदीश सिंह भाणुजा ने तुरंत वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत गाय का पोस्टमार्टम करवाया गया।
घटना को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने तुरंत प्रभाव से जंगल के रास्ते में पिंजरा स्थापित किया, ताकि जंगली जानवर को पकड़ा जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह कदम ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें।
गांव में इस त्वरित कार्रवाई के बाद लोगों में राहत का माहौल है। वन विभाग की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
