भीलवाड़ा |निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजितलाडो सेवा फाउंडेशन के संस्थापक लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने बताया कि महिला सुरक्षा और सम्मान एवं सामाजिक सरोकारों को समर्पित लाडो सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में पी.एम. श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बापूनगर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य छात्राओं व क्षेत्रवासियों को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा समय पर आंखों से संबंधित समस्याओं की पहचान कर उचित परामर्श उपलब्ध कराना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता नानकानी, बार एशोशियन के अध्यक्ष अधिवक्ता उम्मेद सिंह राठौड़,पार्षद लव कुमार जोशी एवं , इरफान शेख ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया अतिथियों का एम कोड़ी सर, पुष्पा अग्रवाल ने उपारणा, पहनाकर स्वागत सम्मान किया,अतिथियों ने लाडो सेवा फाउंडेशन के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं।
शिविर में विशेषज्ञ की टीम द्वारा छात्राओं, की आंखों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान दृष्टि दोष, आंखों में जलन, संक्रमण एवं अन्य नेत्र रोगों की पहचान कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी गई। जरूरतमंद लाभार्थियों को आगे उपचार हेतु मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।
शिविर के सफल आयोजन में विद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकों का सराहनीय सहयोग रहा। विद्यालय परिसर में सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई, जिससे शिविर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में छात्राओं एवं अभिभावकों ने इस सेवा का लाभ उठाया।
लाडो सेवा फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर सेवा कार्य किए जा रहे हैं। भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अतिथियों, विद्यालय प्रशासन एवं स्थानीय नागरिकों ने लाडो सेवा फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया , राज कृपलानी का सहयोग रहा
