भीलवाड़ा। पी.एम. राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बापुनगर की छात्राओं के शैक्षणिक भ्रमण की बस को स्थानीय पार्षद लव कुमार जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रधानाचार्य प्रेम शंकर जोशी ने बताया कि आज विद्यालय की छात्राओं की अन्य विद्यालयों के साथ साझेदारी(twinning with other schools) गतिविधिके अंतर्गत विवेकानंद मॉडल स्कूल कोटड़ी का अवलोकन करवाने हेतु शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया। मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य महावीर भट्ट ने संपूर्ण विद्यालय का अवलोकन करवाते हुए विद्यालय की शैक्षिक सह शैक्षिक गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कृषि महाविद्यालय के प्रयोगशाला सहायक आशीष मीणा ने महाविद्यालय परिसर स्थित पोल्ट्री फार्म, हॉर्टिकल्चर, ऑर्गेनिक खेती, बीजोपचार जीवामृत आदि का अवलोकन करवाते हुए विस्तृत जानकारी प्रदान की शैक्षणिक भ्रमण की समस्त व्यवस्थाओं में व्याख्याता एम. कोडिस,सीमा जेठिया और सुनीता जोशी ने विशेष सहयोग देते हुए, शैक्षिक भ्रमण को सफल और छात्रोंपयोगी बनाया।