बाकरां में महाकालिका माताजी मूर्ति स्थापना से पूर्व निकली कलश यात्रा

Update: 2026-03-13 16:20 GMT



शक्करगढ़

क्षेत्र के ग्राम बाकरां में श्री आरणा माताजी के स्थान पर आयोजित महाकालिका माताजी की मूर्ति स्थापना, प्राण प्रतिष्ठा एवं पूर्णाहुति महोत्सव के तहत शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे गांव में उत्साह और भक्ति का वातावरण बना रहा।

शुक्रवार सुबह ग्रामीण महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में 101 कलश सिर पर धारण कर कलश यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा की शुरुआत खड़कुवा महादेव के स्थान से की गई, जहां विधि-विधान के साथ जल भरकर यात्रा को आगे बढ़ाया गया। इसके बाद भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ शोभायात्रा पूरे गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया कलश यात्रा को बाद में खेड़ा बड़ माताजी के स्थान पर भी ले जाया गया। यहां तीन महीने बाद पुजारी द्वारा स्नान कर पूजा-अर्चना की गई तथा आगामी पूर्णाहुति के लिए खेड़ा बड़ माताजी को विधिवत निमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे और माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

आयोजन समिति से जुड़े भगवान पाराशर ने बताया कि महाकालिका माताजी की मूर्ति स्थापना, प्राण प्रतिष्ठा, हवन-पूर्णाहुति एवं सत्संग का आयोजन दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है कार्यक्रम में जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीना शनिवार को शामिल होंगे शनिवार को पंडित रत्न लाल शर्मा एवं सत्यनारायण शर्मा, गोविन्द शर्मा के द्वारा मूर्ति स्थापना, हवन, पूर्णाहुति की जाएगी बाद में भोजन प्रसादी का आयोजन होगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे

Similar News