विश्व में शान्ति हो इस भावना के साथ - महामृत्युंजय मंत्र जाप के साथ हवन किया

By :  vijay
Update: 2026-03-23 13:00 GMT

भीलवाड़ा  ईरान - इजराइल - अमेरिका युद्ध की आग सब तरफ फैलने लगी है ! हमारे देश भारत सहित अब हर एक देश इस युद्ध आग की तपीश महसूस करने लगा है !

अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत के सभी 133 जिलों व नगर शाखाओं के सभी सदस्यों की तरफ से सृष्टि के संहारक और रक्षक भगवान शिव - भगवान भोलेनाथ - भगवान महेश के नाम महामृत्युंजय मंत्र जाप द्वारा क्लब के भीलवाड़ा स्थित राष्ट्रीय कार्यालय गीता भवन सभागार में विश्व में शान्ति हो इस भावना के साथ राष्ट्रीय महासचिव अनिता डॉ अशोक सोडाणी के प्रतिनिधित्व में हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया ! जिसमें भगवान से प्रार्थना की गई कि हे प्रभु अगर युद्ध नहीं रूका तो सम्पूर्ण विश्व के अरबों लोगों के लिए कोरोना काल से अधिक खतरनाक होगा यह काल खण्ड इसलिए किसी भी तरह से विश्व में शान्ति स्थापित करो !

Similar News