खनन पट्टा धारकों के लिए महत्वपूर्ण बैठक 20 फरवरी को

Update: 2026-02-17 08:58 GMT



भीलवाड़ा  । राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय, भीलवाड़ा द्वारा खनन पट्टा धारकों के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक 20 फरवरी 2026 को दोपहर 12.00 बजे होगी, जिसमें ऑटो नवीनीकरण प्रक्रिया के बारे में विस्तृत मार्गदर्शन दिया जाएगा।

इस बैठक में खनन पट्टा धारकों को ऑटो नवीनीकरण के लाभों और प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी, जैसे कि प्रक्रिया की सरलता, समय की बचत, और खनन कार्य में निरंतरता।

खनन विभाग द्वारा सभी खनन पट्टा धारकों से बैठक में उपस्थित आवश्यक अभिलेख/दस्तावेज लेकर उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है |

Similar News