पीपलूंद में पालेश्वर महादेव को दूल्हे का रूप, 151 किलो खीर और 70 किलो मिठाई का भोग

Update: 2026-02-16 10:12 GMT

 पीपलूंद दुर्गेश रेगर पीपलूंद। भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर उपखंड क्षेत्र के पीपलूंद कस्बे में स्थित पालेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि का पावन पर्व रविवार को धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पालेश्वर महादेव बैवाण में विराजमान होकर पीपलूंद नगर भ्रमण के लिए निकले। सर्व समाज के ग्रामीणों ने डीजे के साथ में भव्य कलश व शोभायात्रा धूमधाम हर्षोल्लास के साथ पालेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर मेंन रोड से होते हुए पीपलूंद बस स्टैंड, गणेश जी का चबूतरा, गोपीनाथ जी मंदिर, तेली मोहल्ला, देव जी का थड़ा, एवं पीपलूंद कस्बे के इत्यादि गली मोहल्लों सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए पालेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंची। ग्रामीणों ने जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। बैलगाड़ी में शिव पार्वती की सुंदर झांकी सजाकर शाही सवारी व शोभायात्रा धूमधाम से निकाली। महाशिवरात्रि के पर्व पर महादेव जी को पगड़ी पहनाकर दूल्हे का रूप धराया गया। जो श्रद्धालुओं में चर्चा का विषय बन गया। महादेव को पगड़ी पहने हुए व दूल्हे के रूप में जिस किसी ने भी देखा वह आश्चर्यचकित रह गया। इस दौरान भोलेनाथ का पुष्प, बेलपत्र, आक धतूरे, फल-फ्रूट, से विशेष श्रृंगार कर शिवलिंग का दूध, जल, शहद, पंचामृत से सहस्त्रधारा रुद्राभिषेक कर 151 किलो दूध की खीर व 70 किलो मिठाई का भोग लगाकर मध्य रात्रि 12 बजे महाआरती की गई | मंदिर प्रांगण को फूल मालाओं से सुशोभित सजा-धजा कर रंग बिरंगी इलेक्ट्रिक लाइटों की रोशनीयों से जगमगा उठा भोले का दरबार महाशिवरात्रि के उपलक्ष में शाम को विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें पालेश्वर महादेव म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने भजनों और नृत्य की प्रस्तुतियां देकर शिव-भक्तों का मन मोह लिया, श्रद्धालु महादेव के भजनों पर मंत्र मुक्त होकर झूम उठे। इस दौरान कार्यक्रम में कलाकारों ने रंगारंग भजनों एवं नृत्य की प्रस्तुतियां दी | जिसको देखने के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से सैकड़ों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवालय में महादेव के जयकारों की गूंज से गूंज उठा शिवालय सुबह से ही शिवालय में शिव-भक्तों के आने जाने का तांता लगा रहा जो देर रात तक जारी रहा।

Similar News