अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस: फातिमा वेलफेयर ट्रस्ट ने किया महिला चिकित्सक एवं दो सीबीईओ का सम्मान
भीलवाड़ा - फातिमा वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में समाज और चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए महिला चिकित्सकों का सम्मान किया गया। ट्रस्ट की ओर से एक महिला चिकित्सक डॉ. फरजाना सिद्दीकी एवं सीबीईओ मोहतरमा खुर्शीदा खान एवं मोहतरमा साबिया बानू को उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष जाकिर हुसैन तंवर ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और इन चिकित्सकों ने अपनी सेवाओं से मिसाल पेश की है।
कार्यक्रम के दौरान महासचिव रियाज खान पठान सहित ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सभी ने सम्मानित होने वाली महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके द्वारा किए जा रहे मानवीय कार्यों की सराहना की।
इस दौरान नूर इलही, सलीम बागवान, फरीद बागवान, नाहर खान, अकरम छीपा एवं इदरीस पठान आदि उपस्थित थे।