जैन सोशल ग्रुप स्टार का नववर्ष गेट-टुगेदर समारोह संपन्न

Update: 2026-01-22 10:26 GMT

भीलवाड़ा |जैन सोशल ग्रुप स्टार भीलवाड़ा द्वारा नववर्ष के उपलक्ष्य में गेट-टुगेदर कार्यक्रम जीतो हाउस, कोटा रोड पर हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जैन सोशल ग्रुप के जोन को ऑर्डिनेटर  राजेंद्र गोखरू, पुष्पा   गोखरू एवं प्रदीप जी सांखला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण नवकार मंत्र से किया गया। इसके पश्चात  राजेंद्र  गोखरू द्वारा गौरव  सुराणा को वर्ष 2026–27 के लिए जैन सोशल ग्रुप स्टार के वाइस प्रेसिडेंट पद की शपथ दिलाई गई। स्वागत एवं अभिनंदन प्रदीप   सांखला द्वारा किया गया।

मंत्री   मनीष   कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुष्पा  गोखरू एवं प्रदीप  सांखला के सान्निध्य में जैन सोशल ग्रुप स्टार से जुड़े 37 नए युवा जोड़ों की इंस्टॉलेशन सेरेमनी सफलतापूर्वक संपन्न हुई। सभी 37 कपल्स को वर्ष 2026–27 के लिए सदस्यता प्रदान कर जैन सोशल ग्रुप स्टार परिवार में ससम्मान जोड़ा गया एवं उनका स्वागत किया गया।

जैन सोशल ग्रुप भीलवाड़ा स्टार के अध्यक्ष  मनीष  लोढ़ा ने बताया कि नववर्ष के उद्घोष एवं सेलिब्रेशन का यह कार्यक्रम रात्रि भोज के साथ डीजे पार्टी के रूप में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के कन्वीनर   जितेंद्र  सालेचा एवं   अंशुल जी लोढ़ा ने बताया कि इस अवसर पर जयपुर से आए डीजे एमी द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं, जिनकी धुनों पर सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई एवं कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन  साहिल  पीपाड़ा द्वारा किया गया।

जैन सोशल ग्रुप स्टार भीलवाड़ा निरंतर कपल फेलोशिप के रूप में एक सशक्त एवं बड़े सामाजिक क्लब के रूप में स्थापित हो रहा है, जहां जैन समाज के सर्वांगीण विकास हेतु सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सुधारात्मक गतिविधियों पर सक्रिय रूप से कार्य किया जा रहा है। इन सभी कार्यों में जैन समाज के सदस्य बढ़-चढ़कर सहभागिता निभा रहे हैं।

Similar News