तेरापंथ महिला मंडल द्वारा चार जगहों पर लगेंगे निःशुल्क कैंसर जांच शिविर

Update: 2026-02-03 07:26 GMT

भीलवाड़ा  गोविंद। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में "वर्ड कैंसर डे" के अवसर पर दिनांक 4 फरवरी को देश भर में संचालित सभी शाखाओं के माध्यम से वृहद स्तर पर "सर्वाइकल कैंसर" की जांच हेतु विशाल निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।

महामंत्री नीतू ओस्तवाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि केंद्र निर्देशित कार्यक्रम के तहत महिलाओं में कैंसर की रोकथाम हेतु यह सबसे बड़ा अभियान है जिसके तहत देश भर में 450 से भी अधिक शाखाएं सर्वाइकल कैंसर हेतु जांच शिविरों का आयोजन कर रही है ।

अध्यक अमिता बाबेल के अनुसार इस शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में कैंसर की रोकथाम एवं कैंसर जागरूकता पर विशेष ध्यान देना । मंडल द्वारा शहर में चार स्थानों पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमे सर्वाइकल कैंसर के लिए पेप स्मियर की जांच निःशुल्क की जाएगी ।

मंडल की सौ से भी अधिक सदस्याएं इस अभियान को सफल बनाने के लिए जुटी हुई है एवं शिविर की चारो टीमों का गठन भी कर लिया गया है ।

मंत्री सुमन लोढ़ा ने बताया कि शिविर का आयोजन महात्मा गांधी हॉस्पिटल, तेरापंथ भवन नागौरी गार्डन, जयाचार्य भवन मजदूर चौराहा एवं जीबीएच सिम्स हॉस्पिटल में किया जाएगा जिसमे सर्व समाज एवं सभी रोगियों के लिए कैंसर संबंधित जांच निःशुल्क की जाएगी । सभी से अपील की गई ज्यादा से ज्यादा संख्य में शिविर में जांच करवाकर कैंसर उन्मूलन में सहयोग करे ।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सदस्य उषा सिसोदिया टीपीएफ अध्यक्ष सपना कोठारी,भिक्षु विहार अध्यक्ष गौतम दुगड़ एवं मंडल की अनीता हिरण, प्रमिला गोखरू, अनीता सिंघवी,सुषमा कोठारी, सुमन दुगड़, पिस्ता झाबाक, विजया सुराणा, यशवंत सुतरिया,आनंदबाला तोड़रवाल,टीना मांडोत,समता चौधरी, सुमन बनवट,मीनाक्षी श्यामसुखा सहित बड़ी संख्या में मंडल की सदस्याएं उपस्थित थी ।

Tags:    

Similar News