केसरपुरा: बंद खदान के पानी में मिली लापता महिला की लाश, इलाके में सनसनी

By :  vijay
Update: 2025-08-20 05:35 GMT

भीलवाड़ा जिले के करेड़ा थाना क्षेत्र के केसरपुरा गांव में मंगलवार देर शाम एक बंद खदान से महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, गांव में लंबे समय से बंद पड़ी खदान में बरसात का पानी भरा हुआ था। शाम को ग्रामीणों ने पानी में ओंधे मुंह पड़ी महिला की लाश देखी और तत्काल दहिमथा सरपंच प्रभुलाल गुर्जर को सूचना दी। सरपंच ने इसकी जानकारी करेड़ा थाना पुलिस को दी।

थाना प्रभारी पूरणमल पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद 100 फीट गहरी खदान से शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को करेड़ा अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया गया।

मृतका की पहचान नेनूडी पत्नी छीतर भील (60 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि महिला पिछले चार-पांच दिन से लापता थी। उसकी पहचान दाहिने हाथ की तीन उंगलियां न होने के कारण की गई।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम व विस्तृत जांच की जा रही है।

Similar News