भव्य रंगोली और रोशनी में नहाया खजुरिया श्याम भैरुनाथ मंदिर, माही सातम रात्र‍ि जागरण रवि‍वार को

Update: 2026-01-24 09:42 GMT

पोटलां। मेवाड़ के प्रसिद्ध प्रभु श्री खजुरिया श्याम भैरुनाथ मंदिर में माही सातम जागरण पर्व को लेकर सेवा समिति और कार्यकर्ताओं ने भव्य तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार को होने वाले विशाल जागरण से पहले मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया है, जिससे पूरा धाम भक्तिरस में सराबोर नजर आ रहा है।

मंदिर और आसपास के क्षेत्र को रंग-बिरंगी लाइटों, झिलमिलाती फरिया बल्बों और तिरंगे गुब्बारों से सजाया गया है। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं, जो आने वाले श्रद्धालुओं का मन मोह रहे हैं। मंदिर परिसर में भव्य सजावट और भक्तों की चहल-पहल साफ नजर आ रही है।

माही सातम के पावन अवसर पर प्रभु श्री श्याम भैरुनाथ का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। रविवार रात्रि 12 बजे विशेष पूजा-अर्चना के साथ प्रभु श्री श्याम का आगमन होगा। इस अवसर पर राजसमंद, भीलवाड़ा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ सहित मुंबई, सूरत, गुजरात, बेंगलुरु, इंदौर आदि राज्यों से हजारों श्रद्धालु दर्शन और जागरण में शामिल होंगे।

खजुरिया श्याम भैरुनाथ सेवा समिति सहित अन्य सेवाभावी भक्त व्यवस्थाओं में जुटे हैं। दर्शन, सुरक्षा, यातायात और पार्किंग की विशेष तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पोटलां पुलिस चौकी और गांगपुर पुलिस थाने से जवान तैनात रहेंगे।

भक्तगण प्रभु श्री श्याम भैरुनाथ के दर्शन कर परिवार में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करेंगे। माही सातम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। भव्य सजावट और धार्मिक उल्लास के बीच खजुरिया श्याम भैरुनाथ धाम श्रद्धा और आस्था का अद्भुत केंद्र बना हुआ है।

Tags:    

Similar News