महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय ने बढ़ाई परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि

Update: 2025-08-29 06:26 GMT

 

भीलवाड़ा हलचल : महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (एमडीएसयू), अजमेर ने सत्र 2024-25 की मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विद्यार्थी अब बिना विलंब शुल्क के 3 सितंबर 2025 तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।इसके अतिरिक्त, 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 8 सितंबर 2025 तक और परीक्षा शुल्क के बराबर विलंब शुल्क के साथ 12 सितंबर 2025 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। विश्वविद्यालय ने बताया कि परीक्षा आवेदन पत्र भरने के निर्देश और परीक्षा शुल्क का विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध है।यह सुविधा स्नातक पार्ट प्रथम (सेमेस्टर द्वितीय) जून 2025 के लिए बीए ऑनर्स (अर्थशास्त्र, भूगोल, इतिहास, राजनीति विज्ञान), बीकॉम ऑनर्स (एबीएसटी), बीएससी ऑनर्स (रसायन विज्ञान, गणित), बीए, बीकॉम, बीएससी (नैचुरोपैथी एंड यौगिक साइंस, आईटी, होम साइंस, फूड साइंस एंड न्यूट्रिशन), बीसीए, बीबीए और बीपीईएस के विद्यार्थियों के लिए लागू है। साथ ही, स्नातक पार्ट द्वितीय (सेमेस्टर चतुर्थ) जून 2025 के लिए बीए, बीकॉम, बीएससी (नैचुरोपैथी एंड यौगिक साइंस, आईटी, होम साइंस, फूड साइंस एंड न्यूट्रिशन), बीसीए, बीबीए और बीपीईएस के विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं।विद्यार्थियों से अनुरोध है कि वे समय सीमा का ध्यान रखें और निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Similar News