मनराजनस्वी फेडरेशन ने मनाया फागोत्सव, खेली फूलों की होली

Update: 2025-03-19 07:45 GMT
मनराजनस्वी फेडरेशन ने मनाया फागोत्सव, खेली फूलों की होली
  • whatsapp icon

भीलवाड़ा। मनराजनस्वी फेडरेशन की सदस्याओं ने बसंत ऋतु का स्वागत करते हुए फाग उत्सव मनाया। अध्यक्ष मंजू राठौड़ ने बताया कि फाग माह प्राकृतिक सौंदर्यता का माह होता है और फाग उत्सव सामाजिक एकता को बनाए रखने का एक अवसर होता हैं, जहां व्यक्ति एक दूसरे के साथ फाग खेलकर मन की कड़वाहट को खत्म कर सकते है। कार्यक्रम के तहत सभी सदस्याओं ने फूलों से होली खेल उत्सव को मनोरंजक बनाया । कृष्ण रूप में प्रियंका शर्मा, राधा रानी के रूप में अनिता आर्य ने प्रस्तुति दी। इस मौके पर ममता सिन्हा, रेखा निगम,अनीता जोशी, दीपिका जोशी, नफीसा पठान, आशा शर्मा, विनीता गुगलिया, रुचि श्रीवास्तव, अनिता बाफना, कल्पना गर्ग, राखी माथुर मौजूद थे।

Tags:    

Similar News