सिंधु धाम में गूंजे हनुमान और झूलेलाल के भजन, श्रद्धालु हुए भाव-विभोर
भीलवाड़ा । श्री हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर बुधवार को आर.सी. व्यास कॉलोनी स्थित सिंधु धाम के पंच परमेश्वर मंदिर में भक्ति की सरिता बही। सिंधी समाज सेवा संस्थान (उत्तर क्षेत्र) के तत्वाधान में आयोजित विशाल भजन संध्या में समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत आर.के. म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों द्वारा श्रीराम भक्त हनुमान और सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल की स्तुति से हुई। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिस पर श्रद्धालु झूम उठे। पूरा परिसर 'जय श्रीराम', 'जय झूलेलाल' और 'जय बजरंगबली' के जयकारों से गुंजायमान हो गया।
भजन संध्या के समापन पर पंच परमेश्वर भगवानों की महाआरती की गई। इसके पश्चात सभी भक्तों और श्रद्धालुओं को भोजन-प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष लालचन्द नथरानी सहित भगवानदास नथरानी, तुलसीदास नथरानी, सुनील हेमराजानी, राजकुमार पहलवानी, प्रहलाद जेठवानी, राजकुमार बदलानी, पंकज हेमराजानी, निर्मल आहूजा, सच्चानंद दादलानी, चंद्रप्रकाश मोतियानी, दीपक गुरनानी, महेश नथरानी, अनिल रहेजा, सूरज नथरानी, दीपेश दत्ता, एमडी राम, सतीश हेमराजानी, वासुदेव मंगनानी, सुमित तोलानी, राहुल जेठानी, धर्मेंद्र खटवानी एवं रमेश अगनानी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति व समाजजन उपस्थित थे।